भाजपा ने समस्तीपुर उत्तर से नीलम सहनी एवं समस्तीपुर दक्षिण से शशिधर झा को अध्यक्ष मनोनीत किया

News Saga Desk

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन में दो जिला संगठन के दृष्टिकोण से बनाई गई है। जिसमें समस्तीपुर उत्तर के अध्यक्ष के रूप में नीलम सहनी एवं समस्तीपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष शशिधर झा मनोनीत किए गए हैं।

इस आशय की घोषणा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बेतिया के सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने एक विशेष बैठक में की। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार एवं मजबूती प्रदान करने के लिए यह किया गया है। जिससे विधानसभा के 10 सीट पर राजग प्रत्याशी विजय हो।उन्होंने पत्रकारों को जवाब देते हुए बीपीएससी विवाद पर कहा कि प्रशांत किशोर पर राजनीतिक रोटी सेक रहे हैं। उनको छात्रों से कोई मतलब नहीं है। प्रशांत किशोर सीधे जाकर आयोग के अध्यक्ष से बात क्यों नहीं करते?

इस अवसर पर विधान पार्षद तरुण कुमार,पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, निः वर्तमान अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम सुमिरन सिंह के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदधारक उपस्थित थे।

Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More