बिहार के दरभंगा में सड़क दुर्घटना में बनमखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि घायल

News Saga Desk

पटना : बिहार में दरभंगा शहर स्थित दिल्ली मोड़ के पास बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्णिया जिला के बनमनखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्ण कुमार ऋषि की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में विधायक गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। फिलहाल उनका इलाज एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक पूर्व मंत्री के नाक और सिर में चोट लगी है। घटना दरभंगा जिला के सदर थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के पास की है।

आज सुबह 11 बजे के लगभग बनमनखी विधायक सह विधानसभा के सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि पटना से पूर्णिया जा रहे थे तभी दरभंगा में एनएच-27 पर दिल्ली मोड़ के पास उनकी सरकारी गाड़ी के आगे चल रही ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगते ही ट्रक रूक गया जिसके बाद विधायक की गाड़ी ट्रक से टकरा गयी।

हादसे में विधायक काे मुंह और पैर में गंभीर चाेट आयी। आनन-फानन में उन्हें दरभंगा के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया है। विधायक की गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More