मोतिहारी बाजार समिति में चल रहे निर्माण कार्य का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

News Saga Desk

पूर्वी चंपारण : कृषि उत्पादन बाजार समिति फेज 2 के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का बुधवार को डीएम सौरभ जोरवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी,वरीय परियोजना अभियंता चंपारण कार्य प्रमंडल एवं परियोजना अभियंता उपस्थित थे। मौके पर वरीय परियोजना अभियंता ने बताया कि बाजार समिति फेज टू अंतर्गत कुल 41 करोड़ की लागत से कार्य कराये जा रहे हैं। वर्तमान में प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है जिसे इस माह के अंत तक हस्तगत करा दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन बिल्डिंग का निर्माण कार्य भी पूर्ण है और इसे भी जनवरी 25 के अंत तक हस्तगत कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कुल 189 नई दुकान स्वीकृत है जिसमें से 75 दुकानों को पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष का फिनिशिंग कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। कैंटीन ब्लॉक का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है परंतु इसे फरवरी माह में हस्तग़त कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाजार समिति स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य अंतिम चरण में है और जनवरी 25 तक इसे पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाजार समिति प्रांगण के बाहर रोड चौड़ीकरण तथा नाला निर्माण जरूरी है ताकि आंतरिक नाला को मुख्य नाला से जोड़ा जा सके।निरीक्षण के पश्चात डीएम ने मोतिहारी नगर निगम प्रशासन को बाजार समिति क्षेत्र के साफ सफाई का निर्देश दिया।

Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More