परीक्षा केंद्र को बदलने को लेकर विधार्थी परिषद  ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

News Saga Desk

पूर्वी चंपारण : एम.एस काॅलेज में संचालित वोकेशनल कोर्स सत्र 2022-25, 2023-26, 2024-27 का परीक्षा केंद्र गृह जिला में कराने को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् मोतिहारी नगर ईकाई ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

मौके पर परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रियांशु सिंह ने कहा कि एम.एस कॉलेज मोतिहारी का परीक्षा सेंटर मुजफ्फरपुर स्टेशन से 10 किलोमीटर दूर कर दिया गया है,जिससे छात्र छात्राओं को वहां जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।ऐसे में परीक्षा केंद्र में बदलाव किया जाना जरूरी है,अन्यथा गुरूवार से महाविद्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

मौके पर उपस्थित नगर मंत्री हिमांशु सिंह, नगर सह मंत्री मृदुल कुमार, महाविद्यालय अध्यक्ष शशि कुमार सिंह, रौशन राज गुप्ता, वरुण कुमार, आयुष गुप्ता, उत्कर्ष सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More