धनबाद के हिलटॉप आउटसोर्सिंग में हिंसक झड़प के मुख्य आरोपित का भाई गिरफ्तार

News Saga Desk

धनबाद : पुलिस ने बीसीसीएल एरिया-3 के बाबुडीह में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग में 9 जनवरी को हुए हिंसक झड़प और बाघमारा एसडीपीओ पर हमले के मुख्य अभियुक्त जेएमएम नेता कारु यादव के भाई वीरेंद्र यादव सहित सात लोगों को बुधवार को बोकारो से गिरफ्तार किया है।

धनबाद के ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पुलिस की टीम ने मधुबन कांड के मुख्य अभियुक्त कारू यादव के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि कारू यादव का भाई वीरेंद्र यादव एक साथी लखन राम महतो के साथ बोकारो में दो लोगों के यहां छिपे थे। उन्हें आवास देने वाले दोनों मालिकों के साथ धर-दबोचा गया है।

उन्होंने बताया कि इन दोनों ने पूछताछ में कांड में न सिर्फ अपनी संलिप्तता जाहिर किया है, बल्कि घटना के दौरान बम और गोलियों चलाने की बात भी स्वीकार किया है। इतना ही नहीं इनकी निशानदेही पर घटना स्थल के समीप स्थित रतन विश्वकर्मा की दुकान से एक देशी पिस्टल, 5 कारतूस और एक बम बरामद किया गया है।

एसपी ने बताया कि इस मामले में आज कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ अब इस घटना में कुल केस की संख्या 9 हो गई है जबकि अबतक इस कांड में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस घटना के मुख्य आरोपित कारू यादव को भी पुलिस धर दबोचेगी।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More