चैनपुर में बड़ा हादसा: करमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से 5 की मौत

NEWS SAGA DESK

पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बोकीया इलाके में करमा पूजा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने 4 शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

झारखंड के पलामू जिले से एक बेहद दर्दनाक और दुखद खबर सामने आई है। पलामू के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बोकीया इलाके में करमा पूजा की मूर्तियों व समाग्रियों के विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। कोयल नदी से सटे एक तालाब में डूबने से 5 लोगों की असमय मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई है और त्योहार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई हैं।

झारखंड के पलामू जिले

विसर्जन के दौरान हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, करमा पूजा के उपरांत श्रद्धालु परंपरा के अनुसार पूजा सामग्रियों और प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए तालाब के पास पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने या पैर फिसलने के कारण लोग डूबने लगे। जब तक आसपास मौजूद लोग स्थिति को संभाल पाते, तब तक 5 लोग पानी के तेज बहाव और गहराई की चपेट में आ चुके थे। घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया गया।

मृतकों की पहचान हादसे का शिकार हुए सभी लोग स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं, जिनमें किशोर और युवा शामिल हैं। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. नीतीश कुमार सिंह (18 वर्ष), पिता- बाबूलाल सिंह
  2. अमित कुमार ठाकुर (22 वर्ष), पिता- पुरानी ठाकुर
  3. राजा सिंह (12 वर्ष), पिता- संजय सिंह
  4. विशाल पासवान (16 वर्ष), पिता- तिलकधारी पासवान
  5. हेमंत कुमार सिंह (8 वर्ष), पिता- सुनील सिंह

एक ही इलाके के पांच चिरागों के इस तरह बुझ जाने से पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की कार्रवाई और राहत कार्य घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस दल-बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों व स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अब तक 4 लोगों के शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 1 अन्य की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

Read More News

राज्यपाल संतोष गंगवार ने विदेशी छात्रों से किया संवाद, भारत की शिक्षा परंपरा का किया उल्लेख

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची में ICCR छात्रवृत्ति कार्यक्रम के 36 विदेशी विद्यार्थियों...

Read More