ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट, ड्राइवर के उड़े चिथड़े

News Saga Desk

पटना। पटना में वैन से अनलोड करने के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिसमें वैन चालक की माैके पर माैत हाे गई। धमाका इतना जोरदार था कि चालक के शरीर के चिथड़े उड़ गए। शरीर के कुछ हिस्से 10 फीट हवा में उछल गए। उसका पैर कुछ दूरी पर जाकर गिरा। पेट, कंधा और शरीर के अंग इधर-उधर बिखर गए। आधा शरीर सिलेंडर में फंसा था। धमाके से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दाे दुकानें भी क्षतिग्रस्त हाे गईं। हादसे में एक व्यक्ति जो पास खड़ा था, वो भी जख्मी हाे गया।

उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह खतरे से बाहर है। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे भूतनाथ हाउसिंग कॉलोनी रोड स्थित सुनीलम हॉस्पिटल के पास की है। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि वैन चालक और दो मजदूर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पहुंचे थे। ड्राइवर एक ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर गाड़ी की ओर बढ़ता है, पास ही दोनों लोग खड़े हैं। ड्राइवर जैसे ही वैन का गेट खोलता है, अंदर रखा एक ऑक्सीजन सिलेंडर नीचे गिरता है और ब्लास्ट हो जाता है।

एक की मौत, एक जख्मी- SDO

सूचना मिलते ही एसडीओ सत्यम सहाय, एएसपी अतुलेश झा और थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पहुंचे। मृतक के अंगों को इकट्ठा कर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसडीओ ने बताया कि ‘हादसे में फतुहा के कल्याणपुर निवासी उदय कुमार (27) की मौत हो गई है। नालंदा के करायपशुराय के चौरासी गांव निवासी कौशिक कुमार (30) जख्मी हैं। कौशिक के चाचा बैजनाथ सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी दवा लाने वह अस्पताल से बाहर निकला था। एसडीओ ने मामले की जांच का आदेश दिया है।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More