झारखंड के इन 2 सांसदों को केंद्र ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

News Saga Desk

देवघर। केंद्र की ओर से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने झारखंड के दो सांसदों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें गोड्डा से सांसद डॉ निशिकांत दुबे और लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत को देवघर एम्स के शासी निकाय का सदस्य बनाया गया है। इस निर्णय से संबंधित गजट स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि इन दोनों सांसदों का कार्यकाल पांच सालों तक रहेगा। गजट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि शासी निकाय एम्स के विकास और सुविधाओं पर नियमित रूप से बैठक करेगी और अपनी शक्तियों का प्रयोग करेगी। यह शासी निकाय एम्स की कार्यकारी समिति के रूप में कार्य करेगी और इसमें एम्स के सभी प्रमुख निर्णय लिए जाएंगे।

जानकारी हो कि गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे लगातार चौथी बार चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। इसके साथ ही वे झारखंड के सबसे संपन्न सांसद के रूप में जाने जाते हैं। वहीं, लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के समीर उरांव को हराया था। सुखदेव भगत वन नेशन-वन इलेक्शन की जेपीसी समिति के सदस्य भी हैं। दोनों सांसद सदन में अपनी मुखर उपस्थिति के लिए पहचाने जाते हैं।


Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More