विराट कोहली 13 साल बाद रणजी मैच खेलेंगे

News Saga Desk

नई दिल्ली। विराट कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे। उन्होंने 30 जनवरी को दिल्ली और रेलवे के बीच होने वाले मुकाबले में खेलने की पुष्टि की है। दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने बताया कि विराट ने दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली और टीम प्रबंधन को बताया है कि वह रेलवे के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, वह 23 जनवरी को सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेलेंगे।

2012 में खेला था आखिरी मैच

विराट ने अपना अंतिम रणजी ट्रॉफी मुकाबला 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ गाजियाबाद में खेला था। हाल ही में DDCA ने विराट का नाम 22 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में भी शामिल किया था। विराट के साथ ऋषभ पंत को भी टीम में शामिल किया गया था। पंत ने सौराष्ट्र के विरुद्ध मैच खेलने के लिए मंगलवार (21 जनवरी) को टीम के साथ जुड़ जाएंगे।


मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने की पत्रकारों की भूमिका की सराहना

माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को रांची प्रेस क्लब द्वारा जे.के. इंटरनेशनल क्रिकेट...

February 4, 2026

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More