केंद्र ने राज्य सरकार से CRPF की तैनाती के लिए मांगे 13,299 करोड़ 

News Saga Desk

झारखण्ड। केंद्र ने राज्य में उग्रवाद-विरोधी अभियान चलाने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), विशेष रूप से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की तैनाती के लिए 13,299 करोड़ रुपये का शुल्क मांगे है। अधिकारियों के अनुसार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को केंद्रीय सरकार द्वारा लगाए गए शुल्क का विवरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। यह मांग उन राज्यों से नियमित अंतराल पर की जाती है, जहां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात हैं। इस संबंध में हर 2 से 3 महीने में बैठक होती है। वर्तमान में राज्य में CAPF की 20 बटालियन तैनात हैं, जिनमें 14 CRPF, 2 कोबरा, 1 रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), और 3 सीमा सुरक्षा बल (SSB) की बटालियन शामिल हैं। जब झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य से इस पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि यह केंद्र और राज्य के बीच सामान्य मुद्दे हैं।


Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More