झारखंड में दो दिन ठंड से राहत

News Saga Desk

रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। राज्य में बीते दो-तीन दिनों से ठंड में कमी महसूस की गई है। यह स्थिति 24 जनवरी तक बने रहने की संभावना है। 25 जनवरी से फिर तापमान में गिरावट दर्ज होगी, जिससे लोगों को ज्यादा कपकपी महसूस होगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में तेज हवा चल सकती है, लेकिन धूप निकलने की संभावना है। वहीं, पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया।

26 जनवरी को हो सकता है घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे (2-3 डिग्री सेल्सियस) की वृद्धि हो सकती है। इससे ठंड में कमी महसूस की जाएगी। इसके बाद अगले तीन दिनों में (3-4 डिग्री सेल्सियस) गिरावट की संभावना है। 26 जनवरी की सुबह लोगों को घना कोहरा का सामना करना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा रही है।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More