गिरिडीह में घर में ब्लास्ट, एक की मौत एवं 4 घायल 

News Saga Desk

गिरिडीह। गिरिडीह के शीतलपुर इलाके में रविवार रात एक घर में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे एक महिला की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शीतलपुर निवासी उमेश दास के घर में हुई। धमाका इतना तेज था कि घर की छत दीवारों से अलग हो गई और पूरा घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ब्लास्ट में उमेश दास की सास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उमेश दास, उनकी पत्नी, बेटा और एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि अभी तक धमाके की असली वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जमीन विवाद में विस्फोट या सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट!

हालांकि, इस घटना के बाद तरह-तरह की चर्चा तेज है। कोई बता रहा है कि उमेश दास का पुराना जमीन विवाद था। उसी की वजह से उसके घर को उड़ाया गया है। वहीं, कुछ लोग गैस सिलेंडर फटने की आशंका भी जता रहे हैं। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है. मामले की छानबीन जारी है।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More