पतरातू थर्मल में मार्च से 800 मेगावाट मिलेगी बिजली: प्रधानमंत्री द्वारा रखी गयी थी आधारशिला

News Saga Desk

रांची। झारखंड को मार्च तक पतरातू थर्मल प्लांट से बिजली मिलने लगेगी। पहले चरण में 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। बहुत जल्द ट्रांसमिशन लाइन पूरा कर लिया जाएगा। इस प्लांट से जितनी बिजली का उत्पादन होगा, उसका 85 फीसदी हिस्सा झारखंड को मिलेगा। जबकि 15 फीसदी हिस्सा केंद्र के हिस्से रहेगी। ऐसा हो जाने से झारखंड को बिजली की खपत पूरा करने के लिए बिजली खरीदनी नहीं पड़ेगी। अभी आवश्यकता पड़ने पर पावर एक्सचेंज से बिजली खरीदनी पड़ती है। इसके लिए सरकार को 10 से 12 रुपए प्रति यूनिट खरीदना पड़ता है। सीइओ आरके सिंह के मुताबिक प्रोडक्शन को लेकर जो जरूरी कंस्ट्रक्शन वर्क पूरा कर लिया गया है। अभी ट्रांसमिशन लाइन का काम चल रहा है। इसे भी समय पर पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद बिजली बेचने की प्रक्रिया भी चालू कर दी जाएगी। मैनेजमेंट भी इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी है। सीइओ ने बताया कि यहां से होनेवाले बिजली उत्पादन का 85 प्रतिशत झारखंड व 15 प्रतिशत केंद्र को मिलेगा। उन्होंने आगे यह भी बताया कि पीवीयूएनएल पतरातू पावर प्लांट के लिए कोयला बनहरदी कोल ब्लॉक लातेहार से आयेगा। पीवीयूएनएल द्वारा क्षेत्र में वेलफेयर के कार्य भी किये जा रहे हैं। जिसमें पीवीयूएनएल अंतर्गत पड़नेवाले गांवों में सामुदायिक विकास समेत अन्य कार्य किये जा रहे हैं।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More