IND vs ENG तीसरा टी-20 आज राजकोट में

News Saga Desk

राजकोट। भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज राजकोट में खेला जाएगा। निरंजन शाह स्टेडियम में इंग्लैंड के लिए आज का मुकाबला करो या मरो का है। आज भी अगर भारत जीता तो इंग्लिश टीम सीरीज गंवा देगी। इंग्लैंड ने सोमवार को ही अपनी प्लेइंग-11 रिलीज कर दी। टीम में कोई बदलाव नहीं किए गए। वहीं टीम इंडिया 1 बदलाव कर सकती है। बैटर ध्रुव जुरेल की जगह शिवम दुबे या रमनदीप सिंह में से किसी एक ऑलराउंडर को मौका मिल सकता है।

तीसरा टी-20, मैच डिटेल्स

  • टॉस: शाम 6.30 बजे
  • मैच स्टार्ट: शाम 7 बजे
  • जगह: निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट

हेड टु हेड में आगे है भारत

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 में अब तक 26 मैच खेले गए। 15 में भारत और महज 11 में इंग्लैंड को जीत मिली। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ आखिरी टी-20 सीरीज 2014 में जीती थी। टीम अगर आज भी हार गई तो भारत के खिलाफ लगातार 5वीं टी-20 सीरीज गंवा देगी।


सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट में धर्म परिवर्तन पर स्पष्ट निर्देश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है।...

March 24, 2026

Read More News

Read More