आज होगी हेमंत कैबिनेट की बैठक, लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले 

News Saga Desk

रांची। हेमंत सरकार कैबिनेट की बैठ आज प्रोजोक्ट भवन धुर्वा में होगी। इस बारे में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि कैबिनेट की बैठक, बुधवार 29 जनवरी को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय, प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

पिछली कैबिनेट की बैठक में 18 प्रस्तावों को मिली थी हरी झंडी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 21 जनवरी को प्रोजेक्ट भवन में पिछली कैबिनेट (मंत्रिपरिषद) की बैठक हुई थी।इसमें 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी थी। मंत्रिपरिषद ने राज्यकर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजना की सौगात दी थी। झारखंड के विभिन्न अस्पतालों के लिए पद सृजित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली थी। चतरा में स्पेशल कोर्ट के गठन का प्रस्ताव भी पारित किया गया था। दुमका एयरपोर्ट से नियमित उड़ान के लिए एआईए के साथ एमओयू, केस आईओ (अनुसंधानकर्ता) को मोबाइल देने, झारखंड अधिवक्ता कल्याण कोष के लिए 12 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गयी थी। ज्ञानोदय योजना के तहत मीडिल स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया था। कुल 18 प्रस्तावों को कैबिनेट से हरी झंडी मिली थी।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More