तीसरे टी-20 में इंग्लैंड ने भारत को 26 रन से हराया

News Saga Desk

राजकोट। भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में 26 रन से हार गई है। राजकोट में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को इंग्लैंड से 172 रन का टारगेट मिला, लेकिन भारतीय बैटर्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन ही बना सके। भारत ने 8 ओवर में 68 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां से रन रेट बेहद धीमा हो गया, टीम अगले 6 ओवर में महज 22 रन ही बना सकी, जो हार का सबसे बड़ा कारण बना। हार्दिक पंड्या ने 35 बॉल में 40 रन, वॉशिंगटन सुंदर ने 15 बॉल में 6 रन और अक्षर पटेल ने 16 बॉल में 15 रन बनाए। इंग्लिश ओपनर बेन डकेट (51 रन) ने फिफ्टी बनाई। तीसरा टी-20 जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज बचाए रखी है। भारत अब भी 2-1 से आगे है। चौथा मैच 31 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा। पहला और दूसरा टी-20 भारत ने पहले बॉलिंग करते हुए ही जीता था।


मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने की पत्रकारों की भूमिका की सराहना

माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को रांची प्रेस क्लब द्वारा जे.के. इंटरनेशनल क्रिकेट...

February 4, 2026

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More