पूर्व मंत्री सह विधायक सीपी सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

News Saga Desk

रांची : विधानसभा के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व मंत्री सह विधायक सीपी सिंह के खिलाफ बुधवार को चार्जशीट दाखिल की गयी। चार्जशीट सीजेएम चंदन की अदालत में दाखिल की गयी है। हिंदपीढ़ी पुलिस ने चार्जशीट में कहा कि प्रथम दृष्टया विधायक सीपी सिंह पर लगाया आरोप सही पाया गया है।

उनके खिलाफ सहायक निर्वाची पदाधिकारी के बयान पर हिंदपीढ़ी थाना में मामला दर्ज किया गया था। चार्जशीट में कहा गया है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के दौरान फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी करायी गयी थी। चार्जशीट में कहा गया है कि हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में भाजपा का बैनर और पोस्टर कई जगह सरकारी बिजली के खंभे में लगे थे।

इस संबंध में सीपी सिंह से पूछताछ की गयी, तो उन्होंने पुलिस को बताया था कि अति उत्साह में कार्यकर्ताओं ने बैनर और पोस्टर लगा दिया था। जमानतीय धारा होने से उन्हें थाना से ही जमानत दे दी गयी थी। इधर, चार्जशीट दाखिल होने बाद अदालत मामले में संज्ञान लेकर केस को एमपी-एमएलए कोर्ट को ट्रांसफर कर सकती है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More