PLFI के एरिया कमांडर सहित 9 आरोपि साक्ष्य के अभाव में हुए बरी

News Saga Desk

रांची। सूबे में 9 साल पुराने एक मामले में PLFI के एरिया कमांडर समेत 9 लोगों को अदालत ने बरी कर दिया है। अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके कारण उन्हें दोषमुक्त कर दिया गया। घटना 4 मार्च 2016 की रात की है, जब तमाड़ थाना क्षेत्र के मधुकान प्रोजेक्ट लिमिटेड सलगाडीह कैंप में घुसकर कुछ लोगों ने 4 वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। प्राथमिकी दर्ज कराने वाले कर्मचारी कृष्ण चंद्र महतो के मुताबिक, हमलावरों में 6 लोग मोटरसाइकिल पर सवार थे, जबकि 8 लोग पैदल आए थे। उन्होंने बेरियर में तैनात कर्मचारियों को बंधक बनाकर उनके मोबाइल फोन छीन लिए और PLFI के नाम पर नारेबाजी करते हुए पर्चे भी छोड़े।

कोर्ट का निर्णय

इस मामले में PLFI के एरिया कमांडर मंगल पांडे उर्फ भीम महतो उर्फ संतोष कुमार, भोला महतो, जीतलाल महली, तुलसी पाहन समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया गया था। लेकिन अदालत ने यह माना कि अभियोजन पक्ष आरोपों को प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य पेश नहीं कर सका। इसलिए, न्यायालय ने इन सभी 9 आरोपियों को बरी करने का फैसला सुनाया।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More