पुलिस ने तीन साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार 

News Saga Desk

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह गांव से पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।गुरुवार को पपरवाटांड़ स्थित कार्यालय से पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपितों में अदालत अंसारी, समीर अंसारी और शमशुद अंसारी शामिल है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फुरसोडीह में कुछ शातिर अपराधी फोन के माध्यम से ठगी कर रहे है।

सूचना के बाद साइबर पुलिस उपाधीक्षक आबिद खा के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। उक्त टीम ने स्तर पर पहुंचकर तीनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के जरिये गर्भवती महिलाओं का नंबर प्राप्त कर मातृत्व लाभ दिलाने के नाम पर और एयरटेल पेमेंट बैंक का खाता बंद होने के नाम पर ठगी करता था।

बताया गया कि सभी ने अपराध को स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने इन आरोपिताें के पास से चार मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। टीम में साइबर डीएसपी के अलावा साइबर थाना प्रभारी विजय कुमार, पुनीत कुमार, गौतम कुमार, गजेंद्र कुमार, सोनू कुमार, फिरोज आलम एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More