पाकिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप, डोली धरती-कांपे लोग

News Saga Desk

इस्लामाबाद। भारत के पहलगाम में आतंकवादियों से खूनखराबा करवाने के बाद बिगड़े हालात को युद्ध में तब्दील करने पर आमादा पाकिस्तान पर कुदरत ने भी आंखें तरेरी हैं। मुल्क में रात लगभग 01:44 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह जानकारी भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी।

भारतीय राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, आधी रात गुजरने के बाद एक बजकर चवालीस मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। हालंकि, इस भूकंप के किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचनी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भूकंप के झटके महसूस होते ही सो रहे लोग आधी रात को उठ गए और अपने घर से बाहर निकल आए। इसका सबसे अधिक प्रभाव नौशकी शहर रहा। भगर्भीय हलचल जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर शुरू हुई।


Read More News

झारखंड अग्निशमन सेवा को मिली 58 आधुनिक मिनी टेंडर गाड़ियां, सीएम हेमंत सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

झारखंड अग्निशमन सेवा में 58 आधुनिक मिनी टेंडर वाटर विथ मिस्ट टेक्नोलॉजी वाहन शामिल। मुख्यमंत्री...

Read More