‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर राजधानी रांची में भव्य जागरूकता अभियान

News Saga Desk

सेहत से खिलवाड़ बंद करने का आह्वान; रांची में रैली के जरिए लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची में एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाली जानलेवा बीमारियों के प्रति सचेत करना था। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए तंबाकू मुक्त होना बेहद जरूरी है।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी रांची में Ranchi University और National Service Scheme (एनएसएस) की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और लोगों को तंबाकू से दूर रहने का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने “तंबाकू से दूरी, सेहत है जरूरी” जैसे नारों के माध्यम से जनजागरूकता फैलाने का प्रयास किया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोगों से तंबाकू का सेवन छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि तंबाकू का उपयोग विभिन्न रूपों में किया जाता है, लेकिन हर रूप स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। तंबाकू न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है।

उन्होंने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की दिशा में संकल्प लेने का अवसर है। लोगों को अपने और अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए तंबाकू का त्याग करने का निर्णय लेना चाहिए।

Read More News

Bihar CM
मुख्यमंत्री ने बेली ब्रिज का बारीकी से लिया जायजा, राज्य को दी विकास योजनाओं की बड़ी सौगात

निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर पहुंचे। हवाई अड्डे...

झारखंड से अभिषेक बनर्जी को बुलावा! स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिया बेहतर इलाज का बड़ा प्रस्ताव

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से...

Read More