रांची के मांडर पोस्ट ऑफिस में बड़ा हादसा, हाई वोल्टेज तार गिरने से लगी आग

News Saga Desk

रांची। रांची के मांडर क्षेत्र स्थित एक पोस्ट ऑफिस में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज बिजली की तार अचानक टूटकर पोस्ट ऑफिस की छत पर गिर गई, जिससे पूरे परिसर में आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबरा गए। हादसे के समय पोस्ट ऑफिस में कुछ कर्मचारी मौजूद थे, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग इतनी तेजी से फैली कि छत के साथ-साथ अंदर मौजूद दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और हादसे की जांच जारी है।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More