करंट लगने से हुई युवक की मौत, परिजनों को मिली 20 हजार रुपये की सहायता

NEWS SAGA DESK

नवादा : जिले के कौआकोल प्रखंड अंतर्गत सोखोदेवरा पंचायत के पावापुरी गोवरैया गांव निवासी मसुदन मांझी की करंट लगने से हुई असामयिक मौत के बाद प्रशासन ने उनके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) डॉ. अखिलेश कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में मृतक की पत्नी अनिशा देवी को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

बीडीओ ने परिजनों को अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भी आश्वासन दिया, ताकि परिवार को भविष्य में आवश्यक सहयोग मिल सके।

शुक्रवार को करंट लगने से हुई थी मौत

जानकारी के अनुसार, पावापुरी गोवरैया गांव निवासी गांगलु मांझी के 32 वर्षीय पुत्र मसुदन मांझी की शुक्रवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।

मृतक परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित पहल करते हुए मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराई, जिससे परिजनों को कुछ राहत मिल सके।

इस मौके पर समाजसेवी योगी त्यागनाथ, प्रखंड नाजिर गोपाल कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत मसुदन मांझी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Read More News

संथाली फिल्म ‘आंगेन’ के लिए रवि राज मुर्मू को राष्ट्रीय पुरस्कार, रांची एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

जादूगोड़ा के युवा फिल्मकार रवि राज मुर्मू को संथाली शॉर्ट फिल्म ‘आंगेन’ के लिए बेस्ट डेब्यू...

Read More