आदित्य साहू ने ऑनलाइन भरी जानकारी कहा…जनगणना देश के विकास की आधारशिला

News Saga Desk

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu ने जनगणना 2027 की प्रथम प्रक्रिया ‘आवास गणना’ में हिस्सा लेते हुए लोगों से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है।

आदित्य साहू ने 1 मई से शुरू हुई जनगणना प्रक्रिया के तहत रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव कुच्चू में स्व-गणना (Self-Enumeration) का फॉर्म भरकर अभियान की शुरुआत की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकार को योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने और उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जनगणना की टीम घर-घर जाकर जानकारी जुटाएगी। यह केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है।

आदित्य साहू ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने बताया कि नागरिक चाहें तो सरकार द्वारा जारी आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से स्वयं भी स्व-गणना फॉर्म भर सकते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डिजिटल माध्यम से शुरू की गई यह व्यवस्था जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सटीक और आधुनिक बनाएगी।

Read More News

रांची के जैप-1 सामडुपलिंग गुम्बा में धूमधाम से मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा, मंत्री इरफान अंसारी हुए शामिल

राजधानी रांची के डोरंडा स्थित झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP)-1 परिसर के सामडुपलिंग गुम्बा में बुद्ध...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरी की जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया, राज्यवासियों से की सक्रिय भागीदारी की अपील

झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने गुरुवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में...

Read More