फार्मेसी काउंसिल में भ्रष्टाचार का आरोप, BJYM ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

News Saga Desk

रांची में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को ज्ञापन सौंपकर झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। संगठन ने आरोप लगाया कि काउंसिल में छात्र-छात्राओं से विभिन्न कार्यों के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है।

BJYM के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल पूरी तरह “वसूली केंद्र” बन चुका है। उनका आरोप है कि फार्मेसी की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं से एडमिशन, नामांकन, सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन, थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा से लेकर इंटर्नशिप और नौकरी तक के लिए पैसे की मांग की जाती है। उन्होंने दावा किया कि इन प्रक्रियाओं के लिए बाकायदा “रेट चार्ट” तय किया गया है।

शशांक राज ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले 18 महीनों से एक गैर-सरकारी व्यक्ति को रजिस्ट्रार पद का अतिरिक्त प्रभार देकर रखा गया है। उनके मुताबिक यह पूरा मामला स्वास्थ्य विभाग और सरकार की मिलीभगत से संचालित हो रहा है, ताकि अवैध वसूली का पैसा ऊपर तक पहुंच सके।

BJYM ने फार्मेसी काउंसिल के कुछ पदाधिकारियों और अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन ने मांग की है कि पूरे कार्यकाल की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों एवं उन्हें संरक्षण देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

संगठन का कहना है कि इस कथित भ्रष्टाचार का सबसे ज्यादा असर गांव और कस्बों से आने वाले गरीब छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। BJYM ने राज्यपाल से मांग की कि वर्तमान रजिस्ट्रार को तत्काल पद से हटाया जाए और उन्हें किसी भी प्रकार का आगे एक्सटेंशन न दिया जाए।

Read More News

RJD छोड़ भाजपा में शामिल हुई रितु जायसवाल , प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पार्टी में किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित मिलन समारोह में राष्ट्रीय जनता दल की...

CM हेमन्त सोरेन ने बैठक में दिए बड़े निर्देश, 5 हजार सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस बनाने की तैयारी

हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की...

Read More