गिरफ्तारी की चर्चा के बीच पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, सरेंडर के बाद जमानत अर्जी की तैयारी

खान सर पटना सिविल कोर्ट पहुंचे, फायरिंग मामले में सरेंडर के बाद जमानत की तैयारी

फायरिंग मामले में नामजद खान सर शनिवार को पटना सिविल कोर्ट पहुंचे। सरेंडर के बाद जमानत याचिका दाखिल किए जाने की संभावना है।

News Saga Desk

पटना: बिहार के चर्चित कोचिंग शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान शनिवार को पटना सिविल कोर्ट पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्होंने सरेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसके बाद उनकी ओर से जमानत याचिका भी दाखिल की जा सकती है।

फायरिंग मामले में नाम सामने आने के बाद पटना पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने उनके कोचिंग सेंटर पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी थी। घटना के बाद से खान सर सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहे थे।

इस बीच बिहार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय टाइगर ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार में कानून का राज है और कोई भी अपराध करके बच नहीं सकता।

गौरतलब है कि खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पटना पुलिस ने खान सर को नामजद अभियुक्त बनाया है। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने छात्रों से किसी भी तरह के बहकावे में नहीं आने की अपील भी की है।

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम के बाद प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु एकेडमी के साथ हुए टकराव से हुई थी। पहले खान सर के कोचिंग सेंटर पर तोड़फोड़ और पथराव की घटना सामने आई, जिसमें ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

बाद में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें खान सर के दो बॉडीगार्ड हवा में फायरिंग करते दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मामले में खान सर की भूमिका को लेकर भी जांच तेज कर दी गई।

Read More News

संथाली फिल्म ‘आंगेन’ के लिए रवि राज मुर्मू को राष्ट्रीय पुरस्कार, रांची एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

जादूगोड़ा के युवा फिल्मकार रवि राज मुर्मू को संथाली शॉर्ट फिल्म ‘आंगेन’ के लिए बेस्ट डेब्यू...

Read More