News Saga Desk
पटना:बिहार सरकार की मंत्रिपरिषद की नियमित बैठक, जो सामान्यतः प्रत्येक बुधवार को आयोजित होती है, इस सप्ताह विशेष परिस्थितियों में सोमवार को आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अध्यक्षता में होने वाली इस अहम बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी की संभावना है। राज्य के विभिन्न विभागों से जुड़े विकास कार्यों, प्रशासनिक सुधारों तथा जनहित योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों को कैबिनेट के समक्ष रखा जा सकता है।
सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में कुछ ऐसे प्रस्ताव सरकार के पास लंबित हैं, जिन पर जल्द निर्णय लेना आवश्यक है। इसी वजह से निर्धारित समय से पहले कैबिनेट बैठक आयोजित की गई है।
राजनीतिक विश्लेषक अरुण पाण्डेय ने बताया कि सरकार आगामी योजनाओं और विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए कई बड़े फैसले ले सकती है। साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े वित्तीय और प्रशासनिक प्रस्तावों को भी मंजूरी मिलने की संभावना है। हालांकि सरकार की ओर से बैठक के एजेंडे का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन अचानक बुलाई गई इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता वाली इस बैठक से राज्य को कौन-कौन से नए फैसले और योजनाएं मिलती हैं|
No Comment! Be the first one.