रांची से गिरफ्तार अशहर दानिश निकला साजिश का मास्टरमाइंड, बड़ा आतंकी हमला नाकाम

News Saga Desk

रांची। भारत में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने विफल कर दिया है। इस साजिश का मास्टरमाइंड झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार किया गया अशहर दानिश उर्फ अशरफ दानिश बताया जा रहा है। वह पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा था और देश के विभिन्न हिस्सों में फैले नेटवर्क के जरिए बड़े हमले की तैयारी कर रहा था। दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में अशहर दानिश समेत अब तक 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में सामने आया है कि अशहर दानिश खुद को सीईओ, ‘गजवा’ और प्रोफेसर जैसे नामों से पेश करता था। वह रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के न्यू तबारक लॉज में रह रहा था।

इसके अलावा मुंबई से सूफियान अबुबकर खान और आफताब अंसारी को, तेलंगाना के निजामाबाद से हुजैफा यमन को और मध्य प्रदेश के राजगढ़ से कामरान कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि इन सभी की गतिविधियों पर पिछले छह महीने से नजर रखी जा रही थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह आतंकी मॉड्यूल पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर्स से संपर्क में था और भारत में बड़े पैमाने पर आतंकी हमले की योजना बना रहा था। आतंरिक सूत्रों के अनुसार, इस ग्रुप में अशहर दानिश को ‘गजवा नेता’ के नाम से जाना जाता था।

समय रहते की गई कार्रवाई के चलते देश को एक बड़ी आतंकी घटना से बचा लिया गया। यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अलकायदा के सब-कॉन्टिनेंट मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था, जिसमें मास्टरमाइंड रेडियोलॉजिस्ट डॉ. इश्तियाक को रांची से गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तानी मॉड्यूल से जुड़े इन कट्टरपंथी युवकों ने देश में आतंरिक नेटवर्क बनाकर काम करना शुरू कर दिया था। अब तक कुल 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से 5 की गिरफ्तारी हो चुकी है, और बाकी से पूछताछ जारी है। 


Read More News

जेपीएससी की एपीपी भर्ती परीक्षा का परिणाम विवादों में, दो सदस्यों की आपत्ति के बावजूद जारी हुआ रिजल्ट

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सहायक लोक...

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More