पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जज ने तुरंत परिसर खाली कराया

News Saga Desk

पटना।  बिहार में तीन आतंकवादियों के घुसने की सुचना के बाद अब पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद सिविल कोर्ट में हड़कंप मच गया है।मामले की सुचना पर अमल करते हुए जिला जज ने तत्काल सभी अधिवक्ता, मुवक्किल एवं अन्य लोगों से न्यायालय परिसर खाली करने का आदेश जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह धमकी किसी अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के जरिये दी थी। 

खबर मिलते ही मामले की सुचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिए हैं। यह ईमेल बीते दिन गुरुवार को मिली थी, जिसमें 29 अगस्त को पटना सिविल कोर्ट में 4 आरडीएक्स आईईडी विस्फोट करने की धमकी दी गई है। गौरतलब है कि बीते दिन गुरुवार को यह सुचना मिली थी कि नेपाल के रास्ते 3 आतंकी बिहार में घुसे हैं। जिसके बाद बिहार पुलिस मुख्यालय अलर्ट हो गई थी। और इनकी तस्वीरें भी सार्वजनिक कर दी गई थी। 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More