जेडी वेंस ने बताया: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर सेकेंडरी टैरिफ लगाने की असली वजह ….
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया है। भारत द्वारा रूस से तेल खरीदे जाने के कारण अमेरिका ने भारत पर ये शुल्क लगाया। इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की प्रतिक्रिया सामने आई है।
घर में चोरी: सेब और दो दर्जन केले उड़ा ले गए चोर, 5 आरोपी गिरफ्तार
रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मणिटोला मोहल्ले में एक घर में चोरी की घटना सामने आई है। यह घटना 21 अगस्त की देर रात की बताई जा रही है। इस मामले में मोहम्मद अजार नामक व्यक्ति ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
रिम्स-2 और सूर्या हांसदा समेत कई मुद्दों पर गरमाएगा झारखंड विधानसभा का सत्र
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और इसके पहले दिन ही सदन में तीखी नोकझोंक और हंगामे के आसार हैं। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने मुद्दों के साथ पूरी तैयारी में हैं।
पैसे के विवाद में सास-ससुर की हत्या, दामाद पर लगा आरोप
दुमका जिले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकाटा गांव में बुधवार की रात हुए वृद्ध दंपत्ति की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो मृतकों का दामाद निकला।
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, मजबूती के साथ कारोबार कर रहे सेंसेक्स और निफ्टी
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई।
विधवा से दुष्कर्म के आरोप में ASI पर मामला, महिला बोली- खिड़की तोड़कर घुसा था
जामताड़ा के फतेहपुर थाना के एएसआई पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। यह आरोप एक विधवा महिला ने लगाया है। आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी एएसआई की पहचान विरंची प्रसाद भोक्ता के रूप में हुई है।
गैरमजरुआ ज़मीन मामले में झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार
गैरमजरुआ खास जमीन के मामले में झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के विरुद्ध राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी। राज्य सरकार के भू-राजस्व एवं निबंधन विभाग द्वारा हाईकोर्ट के फैसले के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी है।
पाकिस्तान के फील्ड मार्शल मुनीर पहुंचे तुरबत, बलोचिस्तान के हालात लिया जायजा
पाकिस्तान के सेना प्रमुख (सीओएएस) फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अशांत प्रांत बलोचिस्तान के तुरबत की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सरफराज बुगती और तुरबत नागरिक प्रशासन के प्रतिनिधियों से बातचीत कर प्रांत के हालात का जायजा लिया। डाॅन अखबार ने यह जानकारी रेडियो पाकिस्तान द्वारा शनिवार को प्रसारित रिपोर्ट के हवाले से दी है।
“दण्ड और धर्म” के बीच संतुलन: 30 दिन की हिरासत और मंत्री पद विधेयक विवाद
20 अगस्त 2025 को केंद्र सरकार ने संविधान (एक-सौ-तीसवाँ) संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया। प्रस्ताव यह है कि यदि कोई प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री/मंत्री लगातार 30 दिन तक ऐसे अपराध में न्यायिक हिरासत में रहे जिसका अधिकतम दण्ड 5 वर्ष या उससे अधिक हो, तो 31वें दिन उसका पद स्वतः समाप्त माना जाएगा।
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साईंस सिटी का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए निर्देश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना के राजेन्द्र नगर में लगभग 21 एकड़ में बन रहे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साईंस सिटी का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस सिटी के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।