अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ की शूटिंग शुरू
90 के दशक में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रही थी। इस दौरान दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दीं, जिनमें ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘तू चोर मैं सिपाही’, ‘दिल्लगी’ और ‘आरजू’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके बाद लंबे अंतराल के बाद साल 2008 में दोनों टशन में एक बार फिर साथ नज़र आए थे।
गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने 14 योजनाओं का शिलान्यास किया ,कहा- विकास को मिलेगी नई गति
मंत्री सदिव्य सोनू ने शनिवार 23 अगस्त को गिरिडीह में नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। कुल 14 योजनाओं के शिलान्यास के साथ शहर के विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
उत्तराखंड के थराली में बादल फटने से मौत, 80 घरों में 2 फीट तक मलबा; दुकानें और बाजार भी तबाह, आर्मी ने शुरू किया रेस्क्यू
उत्तराखंड में चमोली जिले के थराली में शुक्रवार देर रात बादल फट गया। हादसा रात 1 से 2 बजे के बीच हुआ। आसपास के दो गांव सागवाड़ा और चेपड़ों में काफी नुकसान हुआ।
झारखंड में 30 अगस्त तक जारी रहेगी बारिश और वज्रपात, कई जिलों में अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में लगातार बन रहे निम्न दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव से झारखंड में बारिश और वज्रपात का सिलसिला 30 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होती रही।
तिलैया डैम जलस्तर पहुंचा संकट के पास, जिलों में अलर्ट जारी
झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तिलैया डैम का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को डैम के गेट खोल दिए गए हैं। डीवीसी प्रबंधन ने जानकारी दी है कि डैम से प्रति सेकंड 1000 क्यूबिक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।
एशिया कप से पहले टीम इंडिया में बदलाव, BCCI ने 15 साल के सदस्य को किया बाहर
अगले महीने की नौ तारीख से संयुक्त अरब अमीरात की जमीन पर एशिया कप-2025 की शुरुआत हो रही है। इस टूर्नामेंट के लिए भारत ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। इस एलान के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक और बड़ा फैसला किया है और छंटनी करने की सोची है। इसका असर भी दिखने लगा है।
BCCI ने पुष्टि की: विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट से रिटायर नहीं होंगे
भारतीय क्रिकेट में बीते कुछ दिनों से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जल्दी वनडे से संन्यास का एलान कर सकते हैं। दोनों ने पिछले साल टी20 और इस साल मई में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अब ये दोनों सिर्फ वनडे खेलते हैं।
पीएम मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर कहा- ‘आर्यभट्ट से गगनयान तक का सफर प्रेरक’
आज 23 अगस्त, 2025 को देश नेशनल स्पेस डे मना रहा है। इस खास दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए इसरो की उपब्धियों की सराहना की। 2023 में भारत ने चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग कर इतिहास रचा था।
ट्रंप ने सर्जियो गोर को बनाया भारत में अमेरिकी राजदूत
ष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने लंबे समय के राजनीतिक सहयोगी सर्जियो गोर को भारत में अगले अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया है। गोर वर्तमान में व्हाइट हाउस राष्ट्रपति कार्मिक कार्यालय के निदेशक की भूमिका निभा रहे हैं।
जयराम महतो ने JSSC दौरे पर छात्रों की नाराजगी पर जताई चिंता
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा संचालित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं को लेकर छात्रों के बीच लगातार बढ़ रही नाराजगी को देखते हुए आज विधायक जयराम महतो अपने शिष्टमंडल के साथ JSSC कार्यालय पहुंचे।