रिम्स-2 और सूर्या हांसदा समेत कई मुद्दों पर गरमाएगा झारखंड विधानसभा का सत्र

News Sga Desk

रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और इसके पहले दिन ही सदन में तीखी नोकझोंक और हंगामे के आसार हैं। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने मुद्दों के साथ पूरी तैयारी में हैं। विपक्ष, विशेषकर भाजपा, रांची के नगड़ी क्षेत्र में रिम्स-2 अस्पताल निर्माण को लेकर हो रहे विरोध और पुलिस-ग्रामीणों के बीच हुई झड़प के मुद्दे को सदन में प्रमुखता से उठाएगी। रविवार को भाजपा विधायक चंपई सोरेन को दिनभर हाउस अरेस्ट में रखा गया, जिससे यह मामला और गर्मा गया है।

इसके अलावा भाजपा गोड्डा में सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को भी सदन में जोर-शोर से उठाने जा रही है। पार्टी का आरोप है कि यह एनकाउंटर संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उधर, सत्तापक्ष भी पूरी तैयारी में है। इंडिया गठबंधन से जुड़े विधायक संविधान के 130वें संशोधन के विरोध में सदन के अंदर और बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने जानकारी दी है कि 25 और 26 अगस्त को सत्तापक्ष केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। उनका कहना है कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों के कारण राज्य के हितों को नुकसान पहुंच रहा है। सत्र के पहले दिन दो पालियों में कार्यवाही प्रस्तावित है। पहली पाली में प्रश्नकाल होगा, जबकि दूसरी पाली में अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी। 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More