पटना में भीषण सड़क हादसा: ऑटो-हाइवा टक्कर में 8 लोगों की दर्दनाक मौत
राजधानी पटना में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया, जहां आज सुबह ऑटो और हाइवा के टक्कर से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में चार लोग जख्मी भी हो गए हैं। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं ही शामिल हैं।
सीसीपीए ने वीएलसीसी लिमिटेड पर मोटापा घटाने वाले भ्रामक विज्ञापनों के लिए 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने मशहूर वेलनेस और ब्यूटी कंपनी वीएलसीसी लिमिटेड पर मोटापा घटाने वाले भ्रामक विज्ञापनों के लिए 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
जमशेदपुर मणिपाल मेडिकल कॉलेज में छात्र की मौत पर आक्रोश, 250 से अधिक छात्र धरने पर
बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के तीसरे वर्ष के एमबीबीएस छात्र दिव्यांशु पांडे की मौत ने पूरे परिसर को झकझोर दिया है। शुक्रवार की देर रात टाटा मेन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दिव्यांशु ने दम तोड़ा, जिसके बाद शनिवार की सुबह से ही कॉलेज का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को लेकर पोस्ट करने पर तेजस्वी यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करवाई गई है। यह प्राथमिकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो नेताओं द्वारा कराई गई है।
झारखंड कांग्रेस को जल्द मिलेंगे नए जिला अध्यक्ष, पर्यवेक्षकों की नियुक्ति
कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर हर जिले के लिए तीन-तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय स्तर से झारखंड के लिए पहले ही 25 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है।
रांची में 17 सिटी बसों का परिचालन स्थायी रूप से बंद, शहरवासियों को नई बसों का इंतजार
राजधानी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की लाइफलाइन कही जाने वाली सिटी बसों का संचालन स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। रातु रोड से तुपुदाना जाने वाली सिटी बसों (स्वराज माजदा) का संचालन 26 जुलाई से बंद है। रांची में सिटी बस सेवा की शुरुआत साल 2010 में हुई थी।
गैस और कब्ज से परेशान? 7 लक्षणों से जानें खराब Gut Health और सही डाइट
आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड को तवज्जो दे रहे हैं। ये खाने में भले ही स्वादिष्ट लगते हैं, लेकिन ये सेहत के लिए जहर से कम नहीं है। इससे आपकी सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचता है। इसे खाने से जहां मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, तो वहीं पेट से जुड़ी दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं।
अनिल अंबानी के ठिकानों पर CBI की रेड, 2000 करोड़ रुपए के लोन फ्रॉड में FIR दर्ज
CBI ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) के खिलाफ 2,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के बैंक फ्रॉड के मामले में केस दर्ज किया है। CBI ने कंपनी के दफ्तरों और अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर शनिवार (23 अगस्त) छापेमारी भी की। यह फ्रॉड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ हुआ है।
जदयू ने मुस्लिम वोटरों को जोड़ने की शुरू की पॉकेट-मीटिंग रणनीति, नीतीश पर हो रही चर्चा
इस बार के विधानसभा चुनाव में मुस्लिम वोटरों का रूख क्या होगा इस पर अभी से ही खूब चर्चा है। इस संबंध में हाल ही में जदयू ने मुस्लिम समाज के लोगों के बीच जाकर एक रिपोर्ट तैयार करायी थी।
तलाक की अफवाहों के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए गोविंदा
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उनके रिश्ते बिगड़ गए हैं और दोनों तलाक लेने की तैयारी कर रहे हैं।