हाईवे पर ब्रेकडाउन ट्रक में दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक घायल
रामगढ़ जिले की कुजू ओपी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर शनिवार की तड़के सुबह भयंकर सड़क हादसा हुआ। एनएच-33 पर पैंकी मोड़ के पास ब्रेकडाउन ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
बारिश का कहर, कई कच्चे मकान हुए जमींदोज
पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। शुक्रवार की शाम पटमदा और बोड़ाम थाना क्षेत्र में कई कच्चे मकान भरभराकर गिर पड़े, जिससे प्रभावित परिवार अब खुले आसमान तले जिंदगी गुजारने को मजबूर हो गए हैं।
जयराम बोले- शुभ समय में विदा हुए गुरुजी, प्रदीप यादव और निर्मल महतो ने की शराबबंदी की मांग
झारखंड विधानसभा के पूरक मानसून सत्र के पहले दिन चार अगस्त के बाद जिन हस्तियों का निधन हुआ, उन्हें सदन में श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने गुरुजी के निधन को एक युग का अंत बताया।
RIMS में चाय पीने के बाद बेहोश हुई महिला डॉक्टर, ICU में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी
राजधानी रांची स्थित रिम्स में आज महिला एवं प्रसूति रोग विभाग की एक महिला डॉक्टर अरुणा चाय पीने के तुरंत बाद अचानक बेहोश हो गईं। घटना के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से अब उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया है।
पलामू-गढ़वा समेत चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान गिरेगा; राज्य में 25% अधिक हुई बरसात
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड में बारिश का दौर एक बार फिर तेज होने जा रहा है। शुक्रवार को रांची, गुमला, लातेहार में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बेगूसराय में PM ने किया 6 लेन ब्रिज का उद्घाटन, नीतीश कुमार संग पुल पर घूमकर जनता का किया अभिवादन
PM ने बेगूसराय में गंगा नदी पर बने 6 लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का उद्घाटन किया। नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री पुल पर घूमे। उन्होंने अपने गले से गमछा निकाला और हाथ से घुमाकर लोगों का अभिवादन किया।
Bihar Politics: थारू वोटरों को साधने में जुटे नीतीश कुमार, इन 3 नेताओं पर लगाया दांव
प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव के पहले जातिगत समीकरण के आधार पर समाज को साधने में जुटी हैं। बगहा में थारुओं को खुश करने के लिए तीन थारू नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन ने जुलाई में 2.72 करोड़ रुपये का रिफंड दिलाया
राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) ने जुलाई महीने में 27 क्षेत्रों में 7,256 उपभोक्ता शिकायतों का समाधान करते हुए 2.72 करोड़ रुपये का रिफंड दिलाया है। ई-कॉमर्स क्षेत्र में रिफंड संबंधी शिकायतों की संख्या सबसे अधिक 3,594 रही, जिसके परिणामस्वरूप 1.34 करोड़ रुपये का रिफंड हुआ।
एक युग का अंत: शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग, झारखंड विधानसभा में शुरू हुई चर्चा
झारखंड विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के दौरान कई जाने-माने लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया गया, जिनमें दिशोम गुरु शिबू सोरेन, स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक व वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह प्रमुख हैं।
JSSC: 10,592 सहायक आचार्यों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, 5 सितंबर को हो सकता है नियुक्ति पत्र जारी
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से अनुशंसित 10,592 सहायक आचार्यों को पांच सितंबर को नियुक्ति पत्र सौंपा जा सकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चयनित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र देंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।