छत्तीसगढ़ में नक्सल पर कसता शिकंजा : आने लगे सार्थक परिणाम
छत्तीसगढ़ की धरती लंबे समय से लाल आतंक की त्रासदी झेलती रही है। कभी दंतेवाड़ा से लेकर बस्तर और नारायणपुर तक नक्सलियों का बोलबाला था, जंगलों में बंदूक की आवाज़ें गूंजती थीं और जनजाति समाज भय और असुरक्षा के साए में जीने को मजबूर थी, परंतु अब पिछले कुछ वर्षों में इस तस्वीर में निर्णायक बदलाव आया है।
रांचीवासियों को जल्द मिल सकती है मेट्रो, केंद्र ने मांगी CMP रिपोर्ट
राजधानी रांची में मेट्रो रेल परियोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रगति सामने आई है। केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार से कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP) तैयार कर भेजने का निर्देश दिया है। इस योजना के आधार पर यह तय होगा कि रांची में मेट्रो रेल की जरूरत कितनी है और किस मार्ग पर इसका संचालन संभव है।
पलामू सेंट्रल जेल से 200 कैदी होंगे हजारीबाग शिफ्ट, कुख्यात अपराधी भी शामिल
पलामू सेंट्रल जेल इन दिनों सुरक्षा और क्षमता से अधिक कैदियों को लेकर चर्चा में है। जेल प्रशासन ने यहां से 200 कैदियों को हजारीबाग सेंट्रल जेल में ट्रांसफर करने का फैसला किया है। यह ट्रांसफर कई चरणों में कड़ी सुरक्षा के बीच किया जाएगा।
ऑरिक स्मार्ट औद्योगिक शहर परियोजना में भूखंडों के आवंटन को मंजूरी
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शेंद्रा-बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र में भारत की पहली एकीकृत ग्रीनफील्ड स्मार्ट औद्योगिक सिटी परियोजना में कई कंपनियों को औद्योगिक भूखंडों के आवंटन को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं से 200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आएगा और लगभग 1,000 नौकरियों का सृजन होगा।
बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमतें
घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,00,760 रुपये से लेकर 1,00,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Bihar Politics: भोजपुर की सियासत में नई पीढ़ी की एंट्री, कई चेहरे टिकट की दौड़ में शामिल
वंशवाद भले ही मुद्दा रहा हो, लेकिन इससे विरासत की सियासत का महत्व कम नहीं हुआ है। राजनीति में परिवारवाद और परंपरा का असर एक बार फिर स्पष्ट झलक रहा है। जिन नेताओं ने दशकों तक राजनीति की जमीन तैयार की, अब उनके वारिस खुद को अगला विकल्प बताने लगे हैं।
गल्ला व्यवसायी के घर बड़ी चोरी, 15 लाख नकद और जेवरात चोरी
सरिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत पेठियाटांड में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है। जानकारी के अनुसार गल्ला व्यवसायी कैलाश मंडल, पिता चंद्रशेखर मंडल के घर से लगभग 15 लाख रुपये नगद और लाखों के जेवरात चोरी हो गए।
‘जहां से उठाया, वहीं छोड़ो’: आवारा कुत्तों पर SC का फैसला, राज्यों को भी भेजा नोटिस
आवारा कुत्तों के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि शेल्टर होम से सभी कुत्तों को छोड़ा जाए। कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि हिंसक और बीमार कुत्ते शेल्टर होम में ही रहेंगे। कोर्ट ने इस संबंध में ना केवल दिल्ली बल्कि अन्य राज्यों को भी नोटिस जारी किया है।
‘एक दीवाने की दीवानियत’ का धमाकेदार टीजर रिलीज
अभिनेता हर्षवर्धन राणे एक बार फिर पर्दे पर रोमांस और इमोशन से भरपूर कहानी लेकर लौट रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे और अब आखिरकार इसका धमाकेदार टीजर सामने आ गया है।
Asia Cup 2025: संजू सैमसन ने शुरू की तैयारी, नई भूमिका निभाने का संकेत देकर दी कुर्बानी का इशारा
भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को एशिया कप-2025 के लिए टीम में चुना गया है। संजू बीते कुछ महीनों से लगातार भारत की टी20 टीम का हिस्सा हैं और शानदार खेल दिखा रहे हैं। एशिया कप में भी उनसे उम्मीद होगी कि वह अपने दमदार खेल से टीम इंडिया को जीत दिलाएं। हालांकि, इस एशिया कप में संजू बदले-बदले नजर आएंगे।