हाईवे पर ब्रेकडाउन ट्रक में दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक घायल

News Saga Desk

रामगढ़। रामगढ़ जिले की कुजू ओपी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर शनिवार की तड़के सुबह भयंकर सड़क हादसा हुआ। एनएच-33 पर पैंकी मोड़ के पास ब्रेकडाउन ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुजू पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। ज़ोरदार टक्कर की वजह से वाहन का चालक केबिन में ही फंस गया। जिसे भारी मशक़्क़त के बाद निकाला गया। साथ जी स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह पैंकी मोड़ के निकट एक बारह चक्का ट्रक ब्रेक डाउन हो गया था। इसी बीच हजारीबाग की ओर से रांची जा रहे ट्रक ने खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इससे टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुजू पुलिस मौके पर पहुंची और गश्ती दल में शामिल एएसआई रवि शर्मा ने अन्य लोगों के सहयोग से चालक को करीब एक घंटे बाद भारी मशक्कत के बाद निकाला। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More