बिहार दौरे पर PM मोदी, मुजफ्फरपुर को देंगे बड़ा उपहार, बोधगया में होंगे उद्घाटन
एसकेएमसीएच परिसर में बने होमी भाभा कैंसर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अगस्त को करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम बोधगया से वर्चुअल माध्यम से होगा।
2.82 लाख से ज्यादा मतदाता सूची से हटे, मुजफ्फरपुर में नाम जोड़वाने की आखिरी तारीख नज़दीक
जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों से मृत, दोहरी प्रविष्टि, स्थानांतरित और मतगणना प्रपत्र नहीं भरने वाले 2 लाख 82 हजार 845 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। हालांकि, एक सितंबर तक जो वैध मतदाता हैं, वे अपना नाम जोड़ने के लिए दोबारा प्रपत्र 6 भर सकते हैं।
‘मतदाता अधिकार यात्रा को जनता का समर्थन’, मुकेश सहनी ने भाजपा पर साधा निशाना
विकासशील इंसान पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि मतदाता अधिकार यात्रा को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। जिस तरह से लोग एसआईआर को लेकर सड़कों पर आक्रोश दिखा रहे हैं, उससे साफ है कि अब बिहार में जनता वोट चोरों को कड़ा सबक सिखाने की तैयारी में है।
बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर उतरी पवन कल्याण की ‘हरि हर वीर मल्लू’
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लू’ इस साल 24 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। भव्य सेट, शानदार विज़ुअल्स और दमदार कलाकारों की वजह से इस फिल्म से दर्शकों और मेकर्स दोनों को काफी उम्मीदें थीं।
सिनेमा हॉल में छाया रजनीकांत का जादू, रिलीज के छठे दिन 9.50 करोड़ रुपये की कमाई
सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में उतरी थी और रिलीज के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। अब फिल्म की छठे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जो इसकी सफलता की गवाही दे रहे हैं।
ट्रंप-मेलोनी की सीक्रेट बातचीत लीक, बोले- ‘मेरे लिए वो नहीं… जेलेंस्की ठीक हैं’
दुनिया में शांति स्थापित कराने वाली इमेज के पीछे भाग रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात फिर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान यूरोपीय यूनियन के बड़े नेता भी मौजूद थे।
हेल्दी ब्रेकफास्ट का परफेक्ट ऑप्शन: प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल टिक्की, जानें रेसिपी
मूंग दाल प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स होती है, जो हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी है। इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है।
टेस्ट-वनडे के बाद टी-20 में शुभमन गिल की एंट्री, एशिया कप टीम ने दिए संकेत
मुंबई में मंगलवार को एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम टीम की घोषणा होते ही यह माना जा रहा है कि अब बीसीसीआई तीनों प्रारूप में एक ही कप्तान की रणनीति अपनाने जा रहा है। टेस्ट में शुभमन गिल कप्तान हैं और वनडे में वह उपकप्तान हैं।
एनडीए के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन आज करेंगे नामांकन
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की तरफ से घोषित किए गए उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन बुधवार सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम मौजूद रहेंगे।
जन सुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपित हिरासत में
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। यह हमला मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइंस राज निवास मार्ग स्थित जन सेवा केंद्र में हुआ।