केंद्र ने कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के विकास को दी मंजूरी, 1507 करोड़ होंगे खर्च
केंद्र सरकार राजस्थान के कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का 1507 करोड़ की लागत से विकास करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज कोटा-बूंदी में हवाई अड्डे के विकास के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे को मिला राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे-9 का दर्जा
बिहार की सबसे महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में से एक पटना–पूर्णिया एक्सप्रेस-वे को केंद्र सरकार ने औपचारिक रूप से राष्ट्रीय एक्सप्रेस-वे का दर्जा प्रदान कर दिया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी कर इस एक्सप्रेसवे को नेशनल एक्सप्रेस-वे-9 (NE-9) घोषित किया गया है।
24 अगस्त को RIMS-2 की जमीन पर होगा भूमिपूजन, चंपाई सोरेन बोले- सूर्या हांसदा आदिवासी होने के कारण हुआ एनकाउंटर
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य की महागठबंधन सरकार को आदिवासी विरोधी बताते हुए, उसकी कार्यशैली पर कई गंभीर सवाल उठाए है। उनके रांची स्थित मोरहाबादी आवास में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने सरकार पर आदिवासियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।
अमेरिका में शांति वार्ता के बीच रूस का यूक्रेन पर हवाई हमला, कई जगह विस्फोट से दहल गए दो शहर
रूस की सेना ने यूक्रेन के पोल्टावा क्षेत्र पर बड़ा हवाई हमला किया है। रूस ने इस क्षेत्र के क्रेमेनचुक और लुबनी पर ड्रोन और क्रूज मिसाइल दागीं। हमलों से कई जगह विस्फोट के बाद आग लग गई। क्रेमेनचुक शहर धुएं के गुबार से ढक गया। शहर में बिजली गुल हो गई।
बुजुर्ग बदल रहे अर्थव्यवस्था की चाल, चमकने लगी ‘सिल्वर इकोनॉमी’
अपने सनक भरे टैरिफ वार के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले दिनों जब भारत को ‘डेड इकोनॉमी’ बताकर अतिरिक्त व्यापार कर थोप दिया तो भारत सहित दुनियाभर के अर्थशास्त्रियों ने उनकी बात पर बहुत हैरानी ज़ाहिर की। वज़ह कि, इस समय दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत ही है।
झारखंड कांग्रेस की “वोट अधिकार यात्रा” की शुरुआत, रांची से नवादा के लिए निकला सैकड़ों गाड़ियों का काफिला
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में आज “वोट अधिकार यात्रा” की शुरुआत हुई। सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ यह यात्रा रांची से नवादा के लिए रवाना हुई।
केंद्र ने 30 सितंबर तक कच्चे कपास के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दी, कैट ने फैसले का किया स्वागत
केंद्र सरकार ने 30 सितंबर तक कच्चे कपास के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दे दी है। सरकार ने यह कदम कपड़ा क्षेत्र के लिए प्रमुख कच्चे माल कपास की बाजार उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है।
बिहार चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल, पूर्व IPS आनंद मिश्रा और कई दिग्गज नेताओं ने थामा BJP का दामन
बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा और राज्य की पूर्व मंत्री सुचित्रा सिन्हा भी भाजपा में शामिल हुईं।
एशिया कप 2025: टेस्ट के बाद अब टी20 में भी शुभमन गिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। सूर्यकुमार यादव ही टीम के कप्तान हैं। हालांकि, उपकप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को सौंपी गई है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था।
बॉक्स ऑफिस पर ‘कुली’ का जलवा जारी
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आई यह एक्शन थ्रिलर शुरू से ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही है। आलम यह है कि मात्र पांच दिनों में ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।