पूर्व मंत्री रामदास सोरेन को CM हेमंत सोरेन की श्रद्धांजलि, बोले– राज्य को हुई अपूरणीय क्षति
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ दिवंगत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित आवास पहुँचे। उन्होंने स्व. रामदास सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
JDU की राह अलग, मगर चिराग पासवान को मिला लालू के सहयोगी का साथ; अध्यक्ष ने कहा– “CM फेस बनाइए”
बिहार की सियासत इन दिनों और ज्यादा गरमा गई है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती का आयोजन कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में किया गया। नेताओं ने अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।
मोदी सरकार के बिल पर प्रशांत किशोर का समर्थन, कहा- “जेल में रहकर सत्ता नहीं चलाई जा सकती”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में तीन विधेयक पेश किया, इसमें प्रस्ताव है कि यदि किसी मौजूदा मंत्री, मुख्यमंत्री या यहां तक कि प्रधानमंत्री को पांच साल या उससे अधिक की जेल की सजा वाले अपराध के लिए लगातार 30 दिनों तक गिरफ्तार या हिरासत में रखा जाता है तो उन्हें एक महीने के भीतर अपना पद गंवाना पड़ सकता है।
ब्रिक्स और अमेरिका : भारत ने बदल दिया वैश्विक शक्ति समीकरण
दुनिया के शक्ति समीकरण अब तेजी से बदलते जा रहे हैं। जहां एक ओर अमेरिका दशकों से अपने वैश्विक प्रभुत्व के बल पर खुद को नीति निर्धारण का एकमात्र केंद्र समझता रहा है, वहीं दूसरी ओर अब भारत जैसे देश बिना टकराव के इस वर्चस्व को चुनौती दे रहे हैं।
सहायक आचार्य भर्ती में JSSC की अतिरिक्त शर्त पर रोक, हाईकोर्ट ने पद सुरक्षित रखने का आदेश दिया
झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आनंद सेन की पीठ ने सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) भर्ती से जुड़े एक अहम मामले में बड़ा आदेश पारित किया है। मामला राजेश मिस्त्री बनाम राज्य सरकार शीर्षक से दायर हुआ था, जिसकी पैरवी अधिवक्ता चंचल जैन ने की।
हाईकोर्ट में लेडी सुपरवाइजर भर्ती विवाद, उम्मीदवारों ने पद सुरक्षित रखने की गुहार लगाई
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा विज्ञापन संख्या 14/2023 के तहत निकाली गई लेडी सुपरवाइजर भर्ती अब कानूनी विवाद में उलझ गई है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमशेदपुर पहुंचे, रामदास सोरेन के परिवार से मिलेंगे
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दिवंगत रामदास सोरेन के परिजन से मिलने जमशेदपुर पहुंचे। जहां सोनारी एयरपोर्ट पर पहुँचते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
महेंद्र रियल्टर्स के शेयरों ने किया निराश, कमजोर लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट
कंस्ट्रक्शन, स्ट्रक्चरल रिपेयर, बिल्डिंग रिहैबिलिटेशन और रेट्रोफिटिंग जैसे काम करने वाली कंपनी महेंद्र रियल्टर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में गिरावट के साथ एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को काफी निराश कर दिया।
वाणिज्यिक कोयला खदानों की 13वें दौर की नीलामी गुरुवार से शुरू करेगा कोयला मंत्रालय
कोयला मंत्रालय 21 अगस्त को नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी के 13वें दौर की शुरुआत करने जा रहा है। इस दौर में कुल 34 कोयला खदानों की पेशकश की जाएगी। इससे पहले कोयला मंत्रालय ने 27 मार्च को 12वें दौर की नीलामी की थी।
केंद्र का नया कानून: गिरफ्तार नेताओं को 30 दिन हिरासत में रहने पर पद से हटाया जाएगा, विपक्ष ने जताया विरोध
केंद्र सरकार गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तार प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री या राज्य मंत्री को पद से हटाने के लिए कानून बनाने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को इसके लिए संसद में तीन बिल पेश करेंगे।