पाकिस्तान के कराची में बरसात से भारी तबाही, 10 लोगों की मौत
पाकिस्तान के प्रमुख बंदरगाह शहर कराची में मंगलवार को बारिश ने भारी तबाही मचाई। सिंध सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते लोगों से आज कामकाज बंद रखने की अपील की है। भारी बारिश के कारण सारा शहर बाढ़ की चपेट में है।घरों में पानी भर गया है।
रांची में लूटकांड का पर्दाफाश, 3 अपराधी और एक किशोर गिरफ्तार
रांची में 15 अगस्त को हुई लूट और छिनतई की दो अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इन घटनाओं में शामिल तीन अपराधियों और एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत
घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट लगातार जारी है। आज सोना 550 रुपये से लेकर 600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी दर्ज की गई है।
झारखंड की बेटी रिया तिर्की की बड़ी उपलब्धि, मिस यूनिवर्स इंडिया टॉप-10 में जगह
जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली रिया तिर्की ने टॉप-10 में पहुंचकर प्रदेश का मान बढ़ा दिया है। जिसके बाद वह मंगलवार को रांची लौंटी। इस दौरान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के पीछे की कहानी साझा की।
दिशोम गुरु के सम्मान में रांची में बनेगा स्मृति स्थल, जमीन का चयन शुरू
दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित वाईपास में स्मृति स्थल का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए नगर विकास विभाग ने झारखंड राज्य आवास बोर्ड से जमीन की मांग की है। वहीं आवास बोर्ड के तरफ से जमीन चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
रांची के छोटा तालाब में युवक डूबा, NDRF टीम की मांग पर सड़क जाम
रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के पास स्थित छोटा तालाब में युवक के डूबने की खबर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना की मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा युवक की खोजबीन की जाने लगी।
जमशेदपुर में दिवंगत रामदास सोरेन के परिजनों से आज मिलेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिवंगत रामदास सोरेन के शोक संतप्त परिवार से मिलने आज जमशेदपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी जमशेदपुर जाएंगी। दोनों दोपहर तक जमशेदपुर पहुंच सकते हैं।
बिहार के बेगूसराय में होमगार्ड जवानों की बस पलटी, 20 जवान घायल, एक महिला की मौत
बिहार में बेगूसराय जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या (एनएच)- 31 पर 54 होमगार्ड से भरी बस बुधवार सुबह गड्ढे में पलट गई, जिससे सभी होमगार्ड जवान घायल हो गए हैं।
राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री से बड़बील-रांची फास्ट मेमू ट्रेन शुरू करने की मांग की
राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर झारखंड और ओडिशा के ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए बड़बील से रांची फास्ट मेमू ट्रेन का अतिशीघ्र परिचालन आरंभ करने का आग्रह किया है।
सूर्या हांसदा के परिजनों से मिलने गोड्डा जाएंगे बाबूलाल मरांडी, 7 सदस्यीय टीम करेगी मामले की जांच
सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी 20 अगस्त यानि कल गोड्डा का दौरा करेंगे। इस दौरान वे एनकाउंटर मामले की समीक्षा करेंगे और सूर्या हांसदा के परिजनों से मुलाकात करेंगे।