महाशिवरात्रि से पहले देवघर में निभी परंपरा, बाबा बैद्यनाथ और पार्वती मंदिर से उतारे गए पंचशूल
देवघर: महाशिवरात्रि से पूर्व बाबा बैद्यनाथ धाम में प्राचीन परंपराओं का निर्वहन किया गया। शुक्रवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर और मां पार्वती मंदिर के शिखरों से विधि-विधान के साथ पंचशूल उतारे गए।
चूटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, ब्रेक फेल बना काल, चालक की मौके पर मौत
रामगढ़: जिले की चूटूपालू घाटी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा एक कंटेनर ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे से टकरा गया।
लातेहार में ACB का एक्शन, रिश्वतखोर अमीन गिरफ्तार
भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पलामू प्रमंडल की टीम ने शुक्रवार को बड़ी करवाई करते हुए लातेहार जिले के गारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अनुबंध पर पदस्थापित अमीन मुनिदेव सिंह को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
रांची में नाइट कंट्रोल प्लान लागू, असामाजिक तत्वों पर अब होगी पुलिस की नजर
राजधानी रांची में देर रात माहौल खराब करने वालों पर अब पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिले के संवेदनशील स्थानों पर जिग-ज़ैग बैरियर लगाकर सघन वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है।
JSSC परीक्षा को लेकर रांची में सख्ती, केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू
रांची में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सख्त व्यवस्था की है।
नीरजा सहाय डीएवी में ISRO की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’, अंतरिक्ष विज्ञान से रूबरू हुए विद्यार्थी
कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में 12 फरवरी 2026 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की चलंत प्रदर्शनी बस ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ के आगमन से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।
रांची मधुकम में बुलडोजर करवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई ब्रेक, लोगों में राहत
रांची के रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में प्रस्तावित दखल-दिहानी और बुलडोजर करवाई पर झारखंड हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। अदालत के इस आदेश से उन परिवारों को बड़ी राहत मिली है, जिनके घरों पर प्रशासनिक करवाई की आशंका बनी हुई थी।
दोस्ती, विवाद और मौत…रांची थार कांड का चौंकाने वाला सच
राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में मंगलवार देर रात हुई थार कांड की घटना में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कोई सामान्य सड़क हादसा नहीं, बल्कि आपसी विवाद में की गई सोची-समझी हत्या थी।
हजारीबाग में हाथियों का तांडव, एक परिवार उजड़ा, दो मासूम समेत छह की मौत
हजारीबाग जिले के चूरचू प्रखंड स्थित आंगो गोंदवार भुइया टोली गांव में गुरुवार देर रात जंगली हाथियों के हमले में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।
JPSC परीक्षा 2025: उम्र सीमा मामले में 22 अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत
झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 को लेकर महत्वपूर्ण मामला सामने आया है। उम्र सीमा विवाद में झारखंड हाईकोर्ट ने 22 अभ्यर्थियों को अंतरिम राहत देते हुए परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति दे दी है।