Baba Dham Dry Day के तहत श्रावणी मेला 2026 में देवघर में 30 जुलाई से 28 अगस्त तक शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को देखते हुए फैसला लिया है।
News Saga Desk
Baba Dham Dry Day को लेकर देवघर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के दौरान जिले में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। प्रशासन की ओर से की गई तैयारी के तहत 30 जुलाई से 28 अगस्त तक मेला क्षेत्र में आने वाली सभी लाइसेंसी शराब दुकानें, होटल, बार और रेस्तरां में शराब की बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। उत्पाद विभाग की ओर से इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी होने की संभावना है।
प्रशासन का कहना है कि Baba Dham Dry Day का उद्देश्य सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करना है। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर देवघर प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। मेला अवधि के दौरान जिले में शराब की बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उपायुक्त के अनुरोध के बाद उत्पाद विभाग से मंगलवार को इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी होने की संभावना है।
आदेश लागू होने के बाद 30 जुलाई से 28 अगस्त तक मेला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी लाइसेंसी शराब दुकानें, होटल, बार और रेस्तरां में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।

जानकारी के मुताबिक, देवघर के उपायुक्त ने 3 जुलाई को उत्पाद आयुक्त को पत्र लिखकर इस प्रतिबंध की सिफारिश की थी। पत्र में उल्लेख किया गया कि बाबा बैद्यनाथ धाम देश के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है, जहां सावन महीने में प्रतिदिन लगभग 2.5 से 3 लाख श्रद्धालु जलार्पण और दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
प्रशासन ने यह भी कहा कि पड़ोसी राज्य बिहार में पहले से पूर्ण शराबबंदी लागू है। ऐसे में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं और भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला आवश्यक माना गया है।
इसे भी देखे- भारत बंद 2026: रांची में पथ विक्रेताओं का सड़क जाम, लेबर कोड का विरोध
गौरतलब है कि देवघर में श्रावणी मेले के दौरान शराब बिक्री पर रोक लगाने की परंपरा 2017 से चली आ रही है। इसी व्यवस्था को जारी रखते हुए इस वर्ष भी पूरे सावन के दौरान जिले में शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन का मानना है कि यह कदम मेले के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। मेला क्षेत्र में शराब की खरीद-बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
प्रशासन ने सभी लाइसेंसधारकों से आदेश का पालन करने और श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सामूहिक सहयोग से ही करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस महापर्व का सफल और सुरक्षित आयोजन संभव हो सकेगा।
No Comment! Be the first one.