सिरमटोली फ्लाईओवर पर बाबूलाल मरांडी का निशाना, कहा- आदिवासी समाज ठगा महसूस कर रहा

News Saga Desk

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को  सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, ” मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने कल गुपचुप तरीके से सिरमटोली फ्लाइओवर का लोकार्पण किया, जिससे आदिवासी समाज ठगा हुआ महसूस कर रहा है। 

यह लोकार्पण पर्यावरण दिवस के दिन किया गया, लेकिन विडंबना यह रही कि प्रकृति और पर्यावरण के उपासक आदिवासी समाज की भावनाओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। सिरमटोली फ्लाइओवर रांची के यातायात को जरूर सुगम बनाएगा, लेकिन इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से ही पास स्थित पवित्र सरना स्थल के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा था। आदिवासी समाज की धार्मिक आस्थाओं की अनदेखी कर, बिना कोई वैकल्पिक समाधान निकाले इस फ्लाइओवर का उद्घाटन करना आदिवासियों के साथ धोखा है। विकास जरूरी है, लेकिन विकास की दौड़ में आदिवासी समाज की अस्मिता, आस्था और परंपराओं का सम्मान भी उतना ही जरूरी है।” 


Read More News

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग, भाजपा एसटी मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग के कथित यौन शोषण के आरोपों को लेकर भाजपा एसटी मोर्चा ने...

दिल्ली से गुवाहाटी तक बुलेट ट्रेन की योजना, बिहार के पांच जिलों को मिल सकती है हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी

दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की प्रस्तावित योजना में बिहार के बक्सर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया...

Read More