ईरान-अमेरिका युद्धविराम की बड़ी खबर: पाकिस्तान ने आमंत्रित किए दोनों देशों के प्रतिनिधि

News Saga Desk

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सीजफायर की घोषणा के तुरंत बाद ट्वीट कर कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ईरान और अमेरिका ने तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई है, जो तुरंत प्रभाव से लागू होगा। प्रधानमंत्री ने इस कदम का हार्दिक स्वागत किया।

पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका

पाकिस्तान ने दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों को इस्लामाबाद आमंत्रित किया, बता दें की शहबाज शरीफ ने ट्वीट में कहा कि वे 10 अप्रैल 2026 को दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे, ताकि सभी विवादों को सुलझाने और एक निर्णायक समझौते पर आगे की बातचीत की जा सके।

ट्रंप का बयान, पाकिस्तान ने अनुरोध किया हमला रोकने का

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल ट्रूथ पोस्ट में बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने उनसे अनुरोध किया कि ईरान पर भेजे जा रहे विनाशकारी बल को रोका जाए। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दो सप्ताह के लिए ईरान पर हमले रोकने की सहमति दी, इस शर्त पर कि ईरान हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को पूरी तरह खोलने पर सहमत हो।

ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव और युद्ध रोकने की तैयारी

ट्रंप ने बताया कि उन्हें ईरान की ओर से 10-सूत्रीय प्रस्ताव मिला है और अब अमेरिका और ईरान के बीच सभी विवादों के बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है।

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ट्वीट किया कि यदि ईरान पर हमले रोक दिए जाते हैं, तो उनकी सेनाएं अपने अभियान रोक देंगी। उन्होंने यह भी कहा कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया जा सकता है।

इससे स्पष्ट है कि दोनों पक्ष युद्ध को रोकने के लिए गंभीर हैं और पाकिस्तान की मध्यस्थता में वार्ता के रास्ते खुल गए हैं।

Read More News

शिरडी में साईं बाबा के दर्शन कर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आध्यात्मिक स्थलों से मिलती है प्रेरणा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महाराष्ट्र प्रवास के दौरान शिरडी पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार...

Read More