रेलवे स्टेशन पर हुआ दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान छात्र का कटा पैर

News Saga Desk

सासाराम।  बिहार के रोहतास के सासाराम रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे 16 वर्षीय छात्र का पैर कट गया। यह घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार बेलाढी गांव के शैलेंद्र पासवान के बेटे चंद्रदीप कुमार सोमवार को इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र का पता लगाने के लिए सासाराम से डेहरी जा रहा था। वह धनबाद इंटरसिटी ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पर पहुंचा, लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे गिर गया, जिससे उसका एक पैर कट गया। 

स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद यात्रियों और आरपीएफ ने तुरंत घायल छात्र को सासाराम सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही छात्र के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं रेलवे प्रशासन ने इस दर्दनाक घटना पर दुख व्यक्त किया और यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की। प्रशासन ने कहा कि चलती ट्रेन में चढ़ना या उतरना बेहद खतरनाक हो सकता है, इसलिए सुरक्षित यात्रा के नियमों का पालन करना जरूरी है।


Read More News

अलनीनो प्रभावित जिलों के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अलनीनो के संभावित प्रभाव से...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा...

Read More