बिहार में जमीन अधिग्रहण को लेकर निर्देश जारी, विभाग ने लिखा जिलाधिकारियों को लेटर

News Saga Desk

बिहार। बिहार में जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया में होने वाली जन सुनवाई के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी की अनुपस्थिति को लेकर राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाया है। अब राज्य के भू अर्जन कार्यालय ने सभी जिलाधिकारियों को एक निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि जन सुनवाई में संबंधित अधिकारी का उपस्थित होना अनिवार्य होगा। यह जानकारी भू-अर्जन निदेशक कमलेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारियों को पत्र के माध्यम से दी। इस पत्र में उन्होंने कहा कि 2013 के भू-अर्जन अधिनियम के तहत भूमि अधिग्रहण के दौरान सामाजिक प्रभाव का आकलन किया जाना जरूरी है। इस आकलन में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी की उपस्थिति जरूरी है। लेकिन हाल के दिनों में यह देखा गया है कि अकसर ये अधिकारी जन सुनवाई से अनुपस्थित रहते हैं, जो कि नियमों के खिलाफ है। ऐसे में सभी जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि जन सुनवाई में संबंधित अधिकारी हर हाल में उपस्थित रहें।

गैर-सरकारी एजेंसी की है जिम्मेदारी

अगर किसी कारणवश भू-अर्जन पदाधिकारी उपस्थित नहीं हो पाते हैं, तो जिलाधिकारी को यह अधिकार दिया गया है कि वे पदाधिकारी की अनुपस्थिति में किसी अन्य अधिकारी को जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। इसके साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि भूमि अधिग्रहण से समाज पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। साथ ही इसका सामाजिक प्रभाव भी सही तरीके से आंका जाए। इस प्रक्रिया की जिम्मेदारी एक गैर सरकारी एजेंसी को दी गई है, जो तीसरे पक्ष के तौर पर काम करेगी। इस कदम से सुनिश्चित किया जाएगा कि भूमि अधिग्रहण के दौरान किसी भी परियोजना के सामाजिक प्रभाव का सही तरीके से मूल्यांकन हो। इसके अलावा प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।


Read More News

अलनीनो प्रभावित जिलों के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अलनीनो के संभावित प्रभाव से...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा...

Read More