शराब के नशे में धुत हेडमास्टर का डांस वीडियो हुआ वायरल, कार्रवाई की मांग

News Saga Desk

जमुई। बिहार के जमुई जिले के गिद्दौर प्रखंड के एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो शराब के नशे में धुत स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा किए गए आपत्तिजनक डांस का है। हालांकि, द फॉलोअप इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय केतरू नवादा में हुई, जहां बसंत पंचमी पूजा का आयोजन किया जा रहा था। विद्यालय परिसर में छात्रों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की थी और पूजा के दौरान मां सरस्वती की प्रतिमा भी रखी गई थी। सोमवार की देर शाम, स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक जवाहर रजक शराब के नशे में धुत होकर पूजा पंडाल में पहुंचे।

कहा जा रहा है कि पूजा स्थल के पास अश्लील गाने भी बजाए जा रहे थे, जिसके बाद हेडमास्टर ने वहां जमकर डांस किया और ठुमके लगाए। वायरल वीडियो में प्राचार्य छात्रों के साथ अजीब हरकतें भी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद, सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोग हेडमास्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ ने इस घटना को लेकर कड़ी आलोचना की है। यह मामला अब प्रशासन के ध्यान में है और हेडमास्टर के खिलाफ उचित कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।


Read More News

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हुए शामिल

पटना | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर...

अलनीनो प्रभावित जिलों के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अलनीनो के संभावित प्रभाव से...

Read More