ट्रक हाईवा की भीषण टक्कर में घंटो लगा रहा जाम: ड्राईवर फरार

News saga Desk

पटना। पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में पैजावा के पास बुधवार की सुबह हाईवा ने ट्रक में टक्कर मार दी। इससे आगे चल रहे दो और ट्रकों के बीच भी टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक का ड्राइवर रविंद्र पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। केबिन में फंस गया।

क्रेन से ड्राइवर को बाहर निकाला गया

स्थानीय ट्रक ड्राइवरों ने बाईपास थाने को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही दो क्रेन की मदद से फंसे हुए ड्राइवर को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में घायल ड्राइवर को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाईपास थाना के पुलिस पदाधिकारी सुमन कुमार झा ने बताया कि घायल ड्राइवर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

हाईवा ड्राइवर मौके से भागा

हादसे में दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। हाईवा ड्राइवर मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस घटना के कारण बाईपास पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस के मुताबिक हाईवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद तीनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।


Read More News

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हुए शामिल

पटना | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर...

Read More