नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, महिला आरक्षण को वर्षों तक लटकाए रखा

News Saga Desk

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा ने एक बार फिर महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को निशाने पर लिया है।

भाजपा विधायक Neera Yadav ने रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही महिला सशक्तिकरण और राजनीति में महिलाओं की संतुलित भागीदारी की समर्थक रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का रवैया हमेशा महिला विरोधी रहा है। नीरा यादव ने कहा कि कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल के दौरान महिला आरक्षण विधेयक को वर्षों तक लंबित रखा।

प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को अधिकार देने का काम किया

नीरा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में महिलाओं को राजनीतिक आरक्षण देने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों के रवैये के कारण नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं हो सका। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को रोकने वाले दल आज इस मुद्दे पर “घड़ियाली आंसू” बहा रहे हैं।

कांग्रेस की महिला नेताओं पर भी साधा निशाना

संवाददाता सम्मेलन के दौरान नीरा यादव ने कांग्रेस की महिला नेताओं पर भी तंज कसा। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे विपक्षी दलों की राजनीति से सजग रहें और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर सही सोच रखने वाले दलों का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को राजनीति, समाज और विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More