बोकारो में गर्भवती महिला की हत्या पर भाजपा का हमला, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

News Saga Desk

रांची में प्रेस वार्ता कर भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

बोकारो के फुसरो में गर्भवती महिला की हत्या के मामले पर भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा। प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बावरी ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, 25 लाख मुआवजा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

रांची में आयोजित एक प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बावरी ने बोकारो जिले के फुसरो क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की कथित हत्या के मामले को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए मुख्य आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की।

अमर कुमार बावरी ने कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों और रात में नियमों की अनदेखी कर पोस्टमार्टम करने वाले मेडिकल कर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भुइयां समाज के लोगों के साथ हुई मारपीट की घटना में शामिल आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

भाजपा नेता ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है और उन्हें संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि बोकारो जिले में दलित समाज के खिलाफ लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं, जो चिंता का विषय है।

अमर कुमार बावरी ने जानकारी दी कि भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को फुसरो जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा और उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में आगे की रणनीति तय करेगा।

गौरतलब है कि हाल ही में फुसरो क्षेत्र में चार माह की गर्भवती महिला की कथित तौर पर उसके पति के सामने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और मामले में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Read More News

Bihar CM
मुख्यमंत्री ने बेली ब्रिज का बारीकी से लिया जायजा, राज्य को दी विकास योजनाओं की बड़ी सौगात

निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर पहुंचे। हवाई अड्डे...

झारखंड से अभिषेक बनर्जी को बुलावा! स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिया बेहतर इलाज का बड़ा प्रस्ताव

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से...

Read More